जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए लगाये पौधे: रमेश चन्द्रा

Share

रामसनेहीघाट-बाराबंकी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जेसीआई जिलाध्यक्ष मान बहादुर सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को फायर स्टेशन रामसनेहीघाट एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामसनेहीघाट परिसर में वृक्षारोपण किया गया इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पौधों की देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी रमेश चंद्रा ने बताया कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाना का संकल्प लिया। वहीं फायर स्टेशन प्रभारी ने बताया कि वृक्ष न केवल पर्यावरण को संतुलित बनाए रखते हैं, बल्कि मानव जीवन के लिए स्वच्छ वायु और स्वस्थ वातावरण भी प्रदान करते हैं।read more:https://pahaltoday.com/raja-singh-gave-five-tips-to-the-forest-dwellers-to-face-the-challenges/फायर स्टेशन एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों ने लोगों से अपने आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की। इस मौके पर मुहिम की अध्यक्षता कर रहे पंकज शुक्ला अजय कश्यप ने वृक्षारोपण कर सभी से एक पेड़ लगाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *