दस ग्राम प्रधानों को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर

Share

टिकैतनगर-बाराबंकी। शुक्रवार 5 जून ब्लॉक पूरेडलई के गौरवशाली क्षण रहा। विश्व पर्यावरण दिवस पर बेटलैंड्स आद्र्र भूमि, झीलों के संरक्षण विकास कार्यों और जैव विविधता को बढ़ावा देने के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने वाले प्रदेश के 75 जिलों की 57,695 पंचायतों में 10 ग्राम पंचायतों के प्रधानों को मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मानित हुए इन 10 प्रधानों में ब्लॉक पूरेडलई की एक ग्राम पंचायत सराही भी शामिल रही।बताते चले कि पूरेडलई ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सराही में कई बीघे की झील है इस झील का जिक्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मन की बात कार्यक्रम में वर्षों पहले किया था। वन विभाग के निरीक्षण के बाद झील को बेट लैंड घोषित किया गया।read more:https://pahaltoday.com/the-essence-of-prasad-is-to-receive-the-blessings-of-the-deity-to-whom-it-is-offered/ब्लॉक प्रशासन के सहयोग से ग्राम प्रधान सुशील सिंह द्वारा झील को प्रदूषण मुक्त करने, झील का काया कल्प,अतिक्रमण हटाने, जलकुंभी साफ करवाने, झील के किनारों पर वृक्षारोपण करवाने,प्रवासी पक्षियों को सुरक्षित माहौल देने के साथ पर्यावरण को बेहतर बनाने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किये गए। पूर्व में झील में कार्यों का विभागीय टीम द्वारा निरीक्षण किया गया और हुए विकास कार्यों की सराहना की गई। झीलों में हुए विकास कार्यों में कायाकल्प,अतिक्रमण हटवाने और पर्यावरण सुरक्षित बनाने को लेकर प्रदेश में ग्राम पंचायतों के 10 सक्रिय प्रधानों को चयनित किया गया। जिसमें ब्लॉक पूरेडलई की पंचायत सराही शामिल थी। शुक्रवार विश्व पर्यावरण दिवस पर लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित समारोह में ग्राम प्रधान सराही सुशील सिंह को मुख्यमंत्री द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान न केवल ग्राम प्रधान,पंचायत,ब्लॉक बल्कि जिले के लिए गौरव का क्षण है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *