विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर  जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी  किया 

Share
हापुड़ । जिला ग्रामोद्योग विभाग के सौजन्य से विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी कविता मीना एवं मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा के द्वारा वृक्षारोपण कराया गया। इस अवसर पर ग्रामोद्योग विभाग द्वारा  प्लास्टिक को पूर्ण रूप से प्रतिबंध करते हुए माटी के बर्तनों को बढ़ावा देने हेतु भी लोगों को जागरूक किया गया। जिलाधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट में उपस्थित आम जनमानस से अपील करते हुए कहा कि राष्ट्र की रक्षा के लिए पर्यावरण बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान रखता हैread more:https://pahaltoday.com/district-supply-officer-inspected-the-farmer-registry-camp/ इसलिए प्रत्येक नागरिक कम से कम एक पौधा अपने आंगन में अवश्य रोपित करें, जिससे आने वाले पीढ़ी को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण मिलता रहे। उन्होंने प्लास्टिक का उपयोग बंद करने तथा माटी के बर्तनों का उपयोग करने के लिए भी लोगों को प्रेरित किया। इस अवसर पर जिला ग्रामोद्योग अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *