मिर्जापुर के कछवा थाना क्षेत्र में आज सुबह एक दुखद हादसा हुआ,

Share

मिर्जापुर के कछवा थाना क्षेत्र में आज सुबह एक दुखद हादसा हुआ, जब कछवा-चुनार रोड पर बजहा मार्ग पर एक तेज़ रफ्तार बाइक ने आशा कार्यकर्ता आशा लाल देयी (58 वर्ष) को टक्कर मार दी। हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ, जब आशा कार्यकर्ता अपनी ड्यूटी पर जा रही थीं। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि सिर पर गंभीर चोटें आई थीं, जिनकी वजह से उनकी जान चली गई। मृतका के पति रामदुलार वर्मा जी के साथ और परिजनों का रो रो का बुरा हाल, जो कछवा बाजहा हरिजन बस्ती की रहने वाली थीं, अपने पीछे तीन बेट व एक बेटी का परिवार छोड़ गई हैं।read more:https://pahaltoday.com/barabanki-festival-will-be-inaugurated-from-april-10/ घटना के बाद से परिजन और साथी आशा कार्यकर्ता जिलाधिकारी से मिलने के लिए मौके पर एकत्र हुए, और उन्होंने प्रशासन से मुआवजे और न्याय की मांग की। परिजनों का कहना है कि आशा लाल देई ड्यूटी के दौरान काम कर रही थीं, और वे जिलाधिकारी के मौके पर आने तक पोस्टमार्टम कराने से मना कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से यह भी आग्रह किया कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस आश्वासन नहीं मिलता, तब तक वे पोस्टमार्टम नहीं करवाएंगे, और इस मामले में जल्द से जल्द न्याय की अपील की है। और बाइक सवार चालक मौके पर फरार रहा,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *