योगी के नेतृत्व में विकास की नई ऊँचाईयाँ छू रहा सहारनपुररू महापौर

Share
सहारनपुर। नगर निगम द्वारा वार्ड 41 के शुगर मिल क्षेत्र में बनवायी जा रही तीन सड़कों के निर्माण कार्य का आज महापौर डॉ. अजय कुमार ने विधिवत पूजा अर्चना करते हुए नारियल फोड़कर एवं सड़क पर गंेती मारकर शुभारंभ किया। इन तीनों सड़कों पर लगभग 40 लाख रुपये की लागत आयेगी। इस अवसर पर महापौर डॉ. अजय कुमार ने कहा कि नगर निगम शहर के प्रत्येक वार्ड में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। इस सड़क निर्माण कार्य के पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा जल निकासी की समस्या से भी काफी हद तक राहत प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि शहर के समग्र विकास और नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए नगर निगम पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। महापौर ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सहारनपुर निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। नगर निगम द्वारा विभिन्न वार्डों में सड़क, नाली, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य जनहितकारी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है ताकि आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।read more:https://pahaltoday.com/meritorious-students-who-were-in-the-top-ten-list-of-the-state-and-district-were-honored/ महापौर डॉ. अजय कुमार भाजपा नेताओं के साथ जैसे ही शुगर मिल क्षेत्र पहुंचे लोगों ने महापौर डॉ. अजय कुमार, नगर विधायक राजीव गुंबर, भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई व क्षेत्रीय पार्षद संजय सैनी को फूल मालाओं से लाद दिया। क्षेत्र के लोगों ने क्षेत्र के विकास के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार जनहित के कार्यों को गति देने की उम्मीद जतायी। निगम अधिकारियों ने बताया कि निर्माण कार्य को निर्धारित समय सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराया जाएगा ताकि क्षेत्रवासियों को इसका शीघ्र लाभ मिल सके। कार्यक्रम में पूर्व महानगर अध्यक्ष हेमंत अरोड़ा, महानगर उपाध्यक्ष संदीप रावत, मंडल महामंत्री रोहित, पूर्व सभासद राजेंद्र कुमार व कुक्कू वालिया सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *