डॉ. एन सत्यनारायण पार्लियामेंट सेक्रेटरी टी डी पी दिल्ली, और डॉ. सुभाष वेदांतम महानिदेशक स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार, श्री महावीर जी, वरिष्ठ संघ प्रचारक, चन्द्रहास एप्पलपली नायक एवं निर्देशक तेलुगू फिल्म, श्री एम वेणुगोपाल सी ई ओ, कोयंबतूर, डॉ. विजय कुमार प्रसाद लेखक एवं साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेटर, शशि कला कौशिक, पूर्व डिप्टी डायरेक्टर एनडीएमसी, श्री संजय भाई, अणुव्रत एवं बिहार वेलफेयर सोसाइटी और डॉ. एस आदिनारायण संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष आदि लीला फाउंडेशन जिनके मार्गदर्शन और एवं नेतृत्व में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 180 के करीब गणमान्य अतिथि उपस्थित थे, जो कि आज के इस आत्म गौरव दिवस 2026 के परिचर्चा और सम्मान समारोह में उपस्थित रहे। इस अवसर पर राष्ट्रीय सुरक्षा और राष्ट्रीय एकता विषय पर भी चर्चा की गई। विद्वानों ने अपने मत इस विषय पर रखें जो की बहुत ही महत्वपूर्ण है।read more:https://pahaltoday.com/police-launch-awareness-campaign-to-curb-drowning-incidents/इस कार्यक्रम के दौरान व्यक्ति के आत्म गौरव को समझाते हुए उसके महत्व को समझने का प्रयास किया गया बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, वही मणिपुर के युवकों के द्वारा आत्मरक्षा के प्रशिक्षण कार्यक्रम को प्रदर्शित किया गया। माननीय महावीर जी द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा और हम सब का योगदान विषय पर अच्छा वक्तव्य रखा गया। उन्होंने अपने अनुभव को भी साझा किया। डॉ. विजय कुमार प्रसाद के द्वारा आत्म गौरव विषय के ऊपर एक परिचर्चा की गई। कार्यक्रम के शुरुआत में ही आए हुए सभी अतिथियों और विशेष अतिथियों का चंदन, तिलक, गंगाजल मिश्रित प्रसाद और अंग वस्त्र वस्त्र से स्वागत, सरस्वती वंदना और दीप प्रज्वलन से किया गया। कुछ देर के लिए तो संपूर्ण वातावरण आत्म गौरव के रंग में रंग गया। व्यक्तियों को उनके विशेष कार्य के लिए और उनकी उपलब्धियां को याद करते हुए जो कार्य देशहित में सामाजिक में रहे हैं ऐसे लोगों को सम्मानित किया गया। स्कूल से आए हुए विद्यार्थियों और कलाकारो को प्रमाण पत्र देने के साथ सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. एस नारायण द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव रखा गया और आए हुए सभी अतिथियों का कार्यक्रम में आने के लिए धन्यवाद किया गया। और कार्यक्रम की समाप्ति “राष्ट्रीय गान” के साथ की गई। आज का यह कार्यक्रम बहुत से दृष्टिकोण से एक बहुत ही महत्वपूर्ण और भव्य कार्यक्रम रहा जो कि अपने उद्देश्य को प्राप्त करता है।