मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

Share

सोनभद्र। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को लेकर जनपद में चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के दूसरे चरण के अंतर्गत व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति टीमों द्वारा विभिन्न स्थानों पर संवाद कार्यक्रम चलाकर महिलाओं और छात्राओं को जागरूक किया गया।read more:https://pahaltoday.com/aadhaar-will-be-made-free-for-children-aged-7-to-15-years-till-september-30-2026-and-can-also-be-updated-dm/अभियान के तहत विद्यालयों, महाविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, बाजारों तथा ग्राम सभाओं में कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा और अधिकारों से संबंधित जानकारी दी गई। इस दौरान उन्हें अच्छे और बुरे स्पर्श की पहचान, आत्मरक्षा के उपाय, महिला उत्पीड़न से जुड़े कानूनी अधिकारों तथा विभिन्न सहायता सेवाओं की जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रमों में लिंगानुपात, लैंगिक समानता, बाल विवाह, महिलाओं एवं बच्चों के प्रति हिंसा, स्वास्थ्य और साक्षरता जैसे सामाजिक विषयों पर भी लोगों को जागरूक किया गया। इसके साथ ही बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए लोगों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक, सामाजिक माध्यमों के दुरुपयोग, बैंकिंग धोखाधड़ी और ओटीपी साझा न करने के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी गई। पुलिस विभाग ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति में लोग सहायता के लिए आपातकालीन सेवा 112, महिला सुरक्षा सहायता नंबर 1090 और 1091, महिला सहायता नंबर 181, साइबर अपराध सहायता नंबर 1930 तथा मुख्यमंत्री सहायता नंबर 1076 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *