प्यास से तड़प रहे ग्रामीण, अनावश्यक बहाया जा रहा लाखों लीटर पानी

Share

म्योरपुर, सोनभद्र। म्योरपुर विकास खंड के ग्रामीण इलाकों में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। जनवरी माह से शुरू हुई पानी की समस्या मई-जून आते-आते विकराल रूप धारण कर चुकी है। एक ओर ग्रामीण पानी की एक-एक बूंद के लिए परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर हर घर नल योजना के तहत बिछाई गई पाइप लाइनों से हो रहे रिसाव के कारण प्रतिदिन लाखों लीटर पानी व्यर्थ बहाया जा रहा है।read more:https://pahaltoday.com/christians-and-muslims-together-are-converting-two-lakh-hindus-every-month-gopal-rai/पठारी क्षेत्र होने के कारण म्योरपुर ब्लाक हर वर्ष गर्मियों में गंभीर जल संकट का सामना करता है। खैराही, किरवानी, रनटोला, गोविंदपुर, गंभीरपुर, कुसम्हा, रासपहरी, कुंडाडीह, औरहवा, परनी, पड़री और बलियरी सहित दर्जनों गांवों में पेयजल की समस्या बनी हुई है। कई गांवों में हैंडपंप जवाब दे चुके हैं और भूजल स्तर लगातार नीचे खिसक रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि कुंडाडीह और औरहवा गांव में हर घर नल योजना के तहत जलापूर्ति शुरू तो की गई है, लेकिन यह नियमित नहीं है। कई-कई दिनों तक पानी नहीं आने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, मुर्धवा-बीजपुर मार्ग स्थित रासपहरी गांव में पाइप लाइन से लगातार पानी बह रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इसकी शिकायत कई बार संबंधित अधिकारियों से की गई, लेकिन अब तक रिसाव बंद नहीं कराया गया। इससे बड़ी मात्रा में पानी बर्बाद हो रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पाइप लाइन के रिसाव को तत्काल ठीक कराया जाए तथा गांवों में नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि भीषण गर्मी में लोगों को राहत मिल सके। इस संबंध में हर घर नल योजना के जूनियर इंजीनियर जनार्दन यादव ने बताया कि योजना की टेस्टिंग का कार्य चल रहा है। टेस्टिंग पूरी होने के बाद जलापूर्ति नियमित कर दी जाएगी तथा पाइप लाइन लीकेज की समस्या भी दूर कर दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *