म्योरपुर, सोनभद्र। म्योरपुर विकास खंड के ग्राम पंचायत पड़री के चपरा टोला स्थित रविन्द्र प्रसाद के घर के पास लगा विद्युत ट्रांसफार्मर लगभग एक वर्ष से खराब पड़ा है। इससे नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर विद्युत विभाग के खिलाफ रोष व्यक्त किया तथा तत्काल ट्रांसफार्मर मरम्मत की मांग उठाई।read more:https://pahaltoday.com/mega-electricity-solution-camp-was-organized-people-took-advantage-of-the-camp/ग्रामीणों ने बताया कि समस्या को लेकर कई बार टोल फ्री नंबर 1912 पर शिकायत दर्ज कराई गई, बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके अलावा ट्विटर के माध्यम से भी शिकायत की गई, लेकिन फिर भी कोई फर्क नहीं पड़ा। वर्तमान समय में भी खराब ट्रांसफार्मर महज धूल फांक रहा है। ग्रामीणों के अनुसार ट्रांसफार्मर खराब होने से पूरे मोहल्ले की विद्युत आपूर्ति बाधित है। रात के समय अंधेरा रहने से जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा बना रहता है। वहीं बच्चों की पढ़ाई, मोबाइल चार्जिंग और पेयजल जैसी मूलभूत समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन करने वालों में अमरावती, अंगीता, रमीना, ऊष्मा, देवान यादव, रविन्द्र, उदित, आशीष यदुवंशी, बनारसी, नीरज, विकास, रामकिशुन सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कर चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ट्रांसफार्मर ठीक नहीं कराया गया तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे।