नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, रिश्तेदार के खिलाफ करंडा थाने में मुकदमा दर्ज

Share
गाजीपुर। जनपद के करंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मलहपुरवा में नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की मां द्वारा थाना करंडा में दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार वादिनी ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसके पति का रिश्तेदार है, जिसने उसकी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना करंडा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मु0अ0सं0 80/2026 धारा 65(2) बीएनएस एवं 5एन/6 पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण एवं अन्य आवश्यक विधिक प्रक्रियाएं कराई जा रही हैं। मामले की जांच गहनता से की जा रही है तथा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम सक्रिय कर दी गई है।read more:https://pahaltoday.com/smart-village-bharatpur-is-on-its-way-to-becoming-a-reality-the-dreams-of-the-displaced-are-taking-new-flight/क्षेत्राधिकारी नगर ने बताया कि नाबालिग से जुड़े अपराधों को लेकर पुलिस बेहद संवेदनशील है और दोषी के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस द्वारा प्रकरण के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *