बहराइच। दरगाह थाना क्षेत्र स्थित दरगाह शरीफ पहुंचे AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के बयान ने सियासी हलकों में हलचल मचा दी है। उन्होंने महाराजा सुहेलदेव की जाति को लेकर सवाल खड़े करते हुए बयान दिया, जिसके बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है।शौकत अली ने कहा कि ओम प्रकाश राजभर यह स्पष्ट करें कि सुहेलदेव किस जाति के थे। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या सुहेलदेव राजभर समाज से थे या पासी समाज से, इस पर सच्चाई सामने आनी चाहिए। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज होने के आसार हैं।दरअसल, AIMIM प्रदेश अध्यक्ष बहराइच के प्रसिद्ध दरगाह शरीफ पहुंचे थे, जहां उन्होंने हजरत सय्यद सलार मसूद गाजी की दरगाह पर चादर चढ़ाकर अकीदत पेश की। इस दौरान उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भी बड़ा ऐलान किया।शौकत अली ने कहा कि AIMIM 2027 के चुनाव में पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगी और बहराइच जिले की सभी सातों विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। उन्होंने यह भी कहा कि अगर AIMIM जीतती है तो दरगाह मेला को रोकने की हिम्मत दुनिया की कोई ताकत नहीं कर पाएगी।read more:https://pahaltoday.com/meritorious-students-were-honoured-talent-award-ceremony-was-organised-in-pt-sachchidanand-inter-college/उनके इस बयान के बाद जहां एक ओर समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा है, वहीं विरोधी दलों के बीच सियासी घमासान तेज होने की संभावना जताई जा रही है।