बहराइच l जिले के नवाबगंज की खुशी खान के सिर सजा मिस बहराइच 2026 का ताज नवाबगंज क्षेत्र की प्रतिभाशाली मॉडल खुशी खान ने लखनऊ में आयोजित मदर्स डे सेलिब्रेशन एंड अवार्ड शो सीजन-3 में मिस बहराइच 2026 का खिताब जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। खुशी खान ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने भाई जीसान खान को दिया।प्रतियोगिता में खुशी खान ने अपने आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और शानदार प्रस्तुति से सभी को प्रभावित किया। खुशी खान, रज्जन खान की पुत्री हैं और मॉडलिंग की दुनिया में लगातार अपनी पहचान बना रही हैं।read more:https://pahaltoday.com/mrp-70-collection-95-allegations-of-overcharging-on-cigarettes-in-kaiserganj-video-goes-viral/मेकप आर्टिस्ट के रूप में नानपारा में काम कर रही खुशी खान ने अपनी उपलब्धि को केक काटकर खुशी इमरान अली,शगुफ्ता अनवर विनोद द्विवेदी,डी के श्रीवास्तव आदि के साथ साझा किया। खुशी खान ने बताया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में टीवी अभिनेत्री नवीना बोले मौजूद रहीं। विजेता घोषित होने के बाद नविना बोले ने खुशी खान को सम्मानित कर ताज पहनाया। प्रतियोगिता में खुशी खान की आकर्षक ड्रेस भी लोगों के बीच चर्चा का विषय रही उनकी ड्रेस को नानपारा स्थित अली बुटीक में विशेष रूप से डिजाइन किया गया था। ड्रेस डिजाइनर इमरान अली ने बेहद कम समय में ड्रेस को तैयार कर अंतिम रूप दिया।कार्यक्रम का आयोजन प्लास्टिक फ्री इंडिया कैंपेन के अंतर्गत किया गया, जिसमें विभिन्न प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। खुशी खान ने अपनी सफलता का श्रेय अपने विशेष कर अपने भाई जीशान खान और परिवार व सहयोगियों को दिया। खुशी खान ने कहा कि भविष्य में वह मॉडलिंग और अभिनय के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाना चाहती हैं।