जमानियां। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस को गुरुवार की शाम बड़ी सफलता हाथ लगी। स्टेशन पुलिस चौकी प्रभारी अश्वनी प्रताप सिंह ने पुलिस टीम के साथ वाहन चेकिंग के दौरान अवैध रूप से गौवंश ले जा रही एक पिकप वाहन को पकड़कर आठ गौवंश बरामद किए।
जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर के नेतृत्व में स्टेशन चौकी पुलिस गुरुवार की शाम क्षेत्र में वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दिलदारनगर की ओर से बिहार ले जाए जा रहे एक पिकप वाहन में अवैध रूप से गौवंश लादे गए हैं।read more:https://pahaltoday.com/chief-minister-vijay-won-the-trust-vote-in-the-tamil-nadu-assembly/
सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई और भैदपुर नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर समय करीब शाम 5 बजकर 15 मिनट पर बोलेरो पिकप वाहन संख्या यूपी 61 सीटी 4707 को कब्जे में ले लिया। तलाशी के दौरान वाहन से कुल आठ गौवंश बरामद किए गए, जिनमें दो गाय, दो बछड़े, तीन बछिया तथा एक बैल शामिल हैं।
पुलिस ने बरामद पिकप वाहन को सीज करते हुए वाहन स्वामी अभिषेक कुमार यादव पुत्र चंद्रशेखर सिंह यादव निवासी पठानपुर फतेहउल्लापुर जनपद गाजीपुर के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में स्टेशन चौकी प्रभारी अश्वनी प्रताप सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।