भदोही। भाजपा के जिलाध्यक्ष दीपक मिश्र ने गुरुवार को आपदा में मृतक परिवार वालों से मिलकर उनके कुशलक्षेम जाना और परिवार को सांत्वना दिया। कहा कि इस दुख के घड़ी में संगठन और सरकार दोनों आपके साथ है। उन्होंने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर गहरी संवेदना व्यक्त की। जनपद भदोही में तेज आंधी तूफान के कारण औराई तहसील क्षेत्र में 4 जनहानि, 7 घायल हुए और पशु हानि 5 हुई हैं। वहीं ज्ञानपुर तहसील क्षेत्र में 3 जनहानि, 2 घायल हुए, 18 पशु हानी हुई और 7 मकान क्षति (आंशिक) रुप से हुई है। साथ ही भदोही तहसील क्षेत्र में 9 जनहानि, 2 घायल हुए, 6 पशु हानी हुई और मकान क्षति 7 हुई है। कुल जनहानि की संख्या 16 है, जबकि कुल घायलों की संख्या 11 है। कुल पशु हानी की संख्या 29 व कुल मकान क्षति की संख्या 14 है। आंधी-तूफान के बाद राजस्व एवं पुलिस की टीम राहत एवं बचाव कार्य में लगी हुए है साथ ही पीड़ितों को अहैतुक सहायता दिए जाने की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।read more:https://pahaltoday.com/meritorious-students-were-honoured-talent-award-ceremony-was-organised-in-pt-sachchidanand-inter-college/ भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्र ने सभी को भरोसा दिलाया कि भाजपा संगठन और सरकार उनके साथ है। सरकार द्वारा सभी को मुआवजा दिया जाएगा।