भदोही। प्रतिदिन की जा रही जनसुनवाई के क्रम में गुरुवार को पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी द्वारा जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं एवं शिकायतों को सुना गया। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आदेशित किया गया। एसपी द्वारा सभी थाना प्रभारियों को सचेत किया गया कि जनसुनवाई में महिला हेल्पडेस्क को और अधिक प्रभावशाली बनाये ताकि पीड़ित व शिकायतकर्ता को अनावश्यक रुप से अपने थाने से पुलिस कार्यालय आने की आवश्यकता न हो।read more:https://pahaltoday.com/childhood-extinguished-in-the-fire-of-enmity-the-brutal-murder-of-an-8-year-old-boy-in-bahraich-has-caused-a-sensation/साथ ही निर्देशित किया गया कि जिस समस्या का समाधान थाना स्तर से हो सकता है उनका समाधान थाना स्तर पर ही समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराना सुनिश्चित करें। वहीं जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारीगण व थाना प्रभारियों द्वारा कार्यालय व थाना पर जनसुनवाई करते हुए प्राप्त जन शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया जा रहा है।