सहारनपुर। समाजवादी पार्टी के सांसद अजेंद्र लोधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई कथित अभद्र एवं अमर्यादित टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा में भारी आक्रोश देखने को मिला। गुरुवार को भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने हकीकत नगर धरना स्थल से कलेक्ट्रेट तक प्रदर्शन करते हुए समाजवादी पार्टी और उसके नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।read more:
https://pahaltoday.com/mrp-70-collection-95-allegations-of-overcharging-on-cigarettes-in-kaiserganj-video-goes-viral/प्रदर्शन के दौरान भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सपा सांसद अजेंद्र लोधी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। महिलाओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ इस प्रकार की भाषा का प्रयोग देश की जनता और लोकतांत्रिक मूल्यों का अपमान है।भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री महिला मोर्चा रमा गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाई है। उनके नेतृत्व में देश विश्व की प्रमुख शक्तियों में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के कल्याण के लिए लगातार ऐतिहासिक योजनाएं संचालित कर रही है। ऐसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करना विपक्ष की राजनीतिक हताशा को दर्शाता है।रमा गुप्ता ने मांग की कि सांसद अजेंद्र लोधी सार्वजनिक रूप से प्रधानमंत्री और देश की जनता से माफी मांगें। साथ ही उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग भी की।भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा वर्षा चोपड़ा ने कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह हो सकता है, लेकिन देश के प्रधानमंत्री के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी के नेता लगातार जनता का ध्यान मूल मुद्दों से भटकाने के लिए इस प्रकार की बयानबाजी कर रहे हैं।महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने उज्ज्वला योजना, जनधन योजना, मातृत्व वंदना योजना, नारी शक्ति वंदन अधिनियम और महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इन योजनाओं से करोड़ों महिलाओं को लाभ मिला है।आरती शर्मा ने कहा कि सांसद अजेंद्र लोधी का बयान केवल प्रधानमंत्री का ही नहीं बल्कि देश की 140 करोड़ जनता की भावनाओं का अपमान है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र सार्वजनिक माफी नहीं मांगी गई तो भाजपा महिला मोर्चा व्यापक जनआंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।प्रदर्शन के दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। कलेक्ट्रेट पहुंचकर महिलाओं ने प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा।इस अवसर पर सरोज शर्मा, मोनिका गांगयान, कंचन धवन, बबीता सैनी, सोनम कश्यप, सारिका गुप्ता, स्वाति सैनी, दुर्गा सागर, जूली, हरप्रीत कौर, लक्ष्मी पांडे, नीता नारंग, अन्नू शर्मा, नंदिनी बाटला, आशा सब्बरवाल, सारिका वालिया, ऊषा उपाध्याय, रक्षा नामदेव, स्नेहा टंडन, राजेश सहगल, किरण चौधरी, गीता रानी, अंजु त्यागी, कांता त्यागी सहित बड़ी संख्या में भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
पीएम पर टिप्पणी को लेकर भाजपा महिला मोर्चा का आक्रोश फूटा