गाजीपुर गजमानियां। सोमवार को खण्ड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार द्वारा फुली न्याय पंचाचत के विद्यालयों में सघन निरीक्षण किया गया। विद्यालय में नामांकन बढ़ाने ,बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने,ड्रॉप आउट बच्चों का नामांकन करने हेतु मुसहर बस्ती , ईंट भट्टों पर कार्य करने वालो के बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। बताया जाता है। कि किजिलाधिकारी गाजीपुर के आदेश के तहत यह कार्रवाई सुनिश्चित की गई। खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा सख्त रुख अपनाते हुए। सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया है। कि किसी भी विद्यालय के सेवित क्षेत्र में यदि 3 वर्ष से 14 वर्ष के बच्चे बिना नामांकन के मिले तो उस सेवित क्षेत्र के प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।read more:https://pahaltoday.com/the-young-generation-should-learn-from-maharana-pratap-pankaj-singh/ इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार ने सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों ,शिक्षकों ,शिक्षा मित्रों एवं अनुदेशकों को निर्देश दिया है कि शिक्षक डायरी,शिक्षक संदर्शिका के अनुसार शिक्षण कार्य करना सुनिश्चित करेंगे,इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी के साथ अकादमिक रिसोर्स पर्सन अरविन्द कुमार सिंह,सुरेन्द्र नाथ सिंह,अंकित कुमार, पुष्पा यादव इत्यादि लोग उपस्थित रहे। फोटो