ब्राह्मण समाज सम्मेलन सम्पन्न, एकजुटता का दिखा संगम

Share
भेटुआ/अमेठी। जनपद के विकासखंड भेंटुआ अंतर्गत गहरी गांव में रविवार को ब्राह्मण समाज सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोगों एवं समाजसेवियों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही। सम्मेलन के माध्यम से समाज की एकजुटता, शिक्षा और सामाजिक समरसता पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम के मुख्य आयोजक उमा प्रसाद तिवारी रहे, जबकि सह आयोजक के रूप में राजेश तिवारी प्रधान मई एवं कैप्टन राधेश्याम तिवारी ने व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभाली। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. अमरनाथ तिवारी, रामतीर्थ तिवारी, भल्लू तिवारी, महेंद्र शुक्ला तथा राजेश तिवारी “पुजारी” मौजूद रहे।
इस अवसर पर महात्मा तिवारी, करुणा शंकर उपाध्याय, नगीना तिवारी सहित दर्जनों गणमान्य लोगों ने सम्मेलन में भाग लिया। आयोजन के दौरान सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की गई तथा समाज को संगठित होकर कार्य करने का संदेश दिया गया। डॉ. अमरनाथ तिवारी ने कहा कि ब्राह्मण समाज हमेशा से शिक्षा, संस्कार और समाज सेवा का प्रतीक रहा है। समाज को नई पीढ़ी के भविष्य के लिए संगठित होकर कार्य करना चाहिए।read more:https://pahaltoday.com/today-bjp-state-president-pankaj-chaudhary-will-interact-with-the-workers/रामतीर्थ तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि सामाजिक एकता से ही समाज मजबूत होता है। ऐसे सम्मेलन आपसी भाईचारे को बढ़ाने का कार्य करते हैं।जगदीश पांडेय ने कहा कि समाज के उत्थान और युवाओं को सही दिशा देने के लिए ऐसे आयोजनों का निरंतर होना जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *