कायमगंज ऑल इंडिया स्वर्णकार समाज एसोसिएशन कायमगंज की एक बैठक सोमवार शाम 4 बजे बुलाकी मार्केट स्थित पटवन गली में संपन्न हुई। बैठक में वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यनारायण वर्मा का पटका एवं माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।read more:https://pahaltoday.com/over-1-71-lakh-cases-settled-in-national-lok-adalat/जिला अध्यक्ष योगेश वर्मा एवं नगर कमेटी कायमगंज द्वारा किए गए सम्मान पर वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यनारायण वर्मा ने सभी पदाधिकारियों एवं समाज के लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि पूरे स्वर्णकार समाज की एकता, संघर्ष और सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि समाज सेवा का मार्ग आसान नहीं होता, लेकिन समाज के लोगों का प्रेम, विश्वास और आशीर्वाद हर कठिनाई को सरल बना देता है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में उनका प्रयास रहेगा कि समाज की आवाज मजबूत हो, युवाओं को सही दिशा मिले, मातृशक्ति को सम्मान प्राप्त हो तथा समाज का प्रत्येक व्यक्ति आत्मनिर्भर बनकर अपने अधिकारों एवं सम्मान के साथ आगे बढ़े। बैठक का संचालन नगर महामंत्री अमन वर्मा ने किया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष गौरव वर्मा, उपाध्यक्ष मोनू वर्मा, जिला उपाध्यक्ष महेश वर्मा, विनोद वर्मा, अजय वर्मा, संजय वर्मा, देवांश वर्मा, राजेश वर्मा, मनजीत वर्मा, नीरज वर्मा, मनीष वर्मा, संरक्षक शिवशरण वर्मा, स्नेह कुमार वर्मा, रमेश वर्मा, मछल वर्मा, आनंद वर्मा सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।