फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से धोखाधड़ी करने के दो आरोपी गिरफ्तार 

Share
भदोही। धोखाधड़ी, प्रतिरूपण और आपराधिक विश्वासघात करते हुए एक राय होकर फर्जी दस्तावेजों की मदद से फेरबदल करते हुए बहुरूपिया बनकर राजस्व में अपना नाम दर्ज कराने के घटना में शामिल 2 अभियुक्त गिरफ्तार कर लिए गए। कोतवाली पुलिस ने दोनों को संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया।read more:https://pahaltoday.com/former-mlc-presented-a-bicycle-to-meritorious-student-anshika-yadav/
कोतवाली स्थानीय पुलिस अभियुक्तों के विरुद्ध धोखाधड़ी, प्रतिरूपण और आपराधिक विश्वासघात करते हुए एक राय होकर फर्जी दस्तावेजों की मदद से फेरबदल करते हुए बहुरूपिया बनकर राजस्व में अपना नाम दर्ज करा लेने के संबंध में भादवि की धारा-419, 420, 467, 468, 471 व 506 में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। मुखबिर की सूचना के आधार पर आज कोतवाली पुलिस टीम ने उक्त अभियोग से संबंधित अभियुक्त मसलाहउद्दीन पुत्र नसरुल्लाह व सफीना बानो पुत्री मो.अकरम निवसी कजगांव सदात मसौड़ा थाना जफरावाद जिला जौनपुर को एकमा तिराहा से गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्तों को गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक हरिकेश सिंह, उपनिरीक्षक शमशाद खां, हेड कांस्टेबल हरिकेश यादव, कांस्टेबल शेराफुल, महिला आरक्षी मोहनी तिवारी व महिला आरक्षी शामली तिवारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *