10 हजार का इनामिया गैंगस्टर अभियुक्त गिरफ्तार 

Share
भदोही। थाना गोपीगंज पुलिस टीम को एक महत्वपूर्ण कामयाबी मिली है। पुलिस ने गिरोह बनाकर वाहन चोरी करने के अपराधों में अभ्यस्त अंतर्जनपदीय 10 हजार रुपए का इनामी गैंगस्टर अभियुक्त कर जेल भेज दिया। उक्त थाना क्षेत्र में पंजीकृत अभियोग धारा 3(1) उ.प्र. गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम 1986 में संबंधित गैंग लीडर विशाल पुत्र विजय निषाद निवासी बारीपुर थाना कोइरौना व गैंग के सक्रिय सदस्य अखिलेश दुबे पुत्र सुनील दुबे निवासी औरा थाना हंडिया जनपद प्रयागराज, उजाला पांडेय पुत्र राजकुमार पांडेय निवासी जसवां थाना हंडिया, सागर पांडेय पुत्र विजय पांडेय निवासी जसवां थाना हंडिया जनपद प्रयागराज पर दर्ज है। यह संगठित अपराधिक गिरोह जनदीय स्तर पर सक्रिय था।read more:https://pahaltoday.com/former-mlc-presented-a-bicycle-to-meritorious-student-anshika-जो अपने तथा अपने गिरोह के सदस्यो के आर्थिक, भौतिक एवं अनुचित दुनियावी लाभ के लिए गिरोह बनाकर वाहन चोरी करने के अपराधों के अभ्यस्त अपराधी थें। जिसमें से 10 हजार रुपए का इनामी गैंगस्टर अभियुक्त अखिलेश दुबे को गोपीगंज थाना की पुलिस टीम ने तिरुपति बालाजी गेस्टहाऊस राम कुंड पोखरे के पास थाना लक्सा जनपद वाराणसी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफतार कर संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *