बाराबंकी। जिला कांग्रेस कार्यालय छाया चौराहे पर जिला कांग्रेस की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से सांसद तनुज पुनिया एवं पूर्व सांसद पी0एल0पुनिया उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन ने संगठन की गति और मजबूती पर प्रकाश डालते हुये कहा कि, कांग्रेस का संगठन जिले में पूरी तरीके से तैयार और मजबूत है। यह संगठन सृजन अभियान के अन्तर्गत ब्लाक स्तर से बूथ स्तर तक गठित है। बैठक में मूख्य रूप से सांसद तनुज पुनिया ने केरलम् और तमिलनाडु की जीत की बधाई देते हुये कांग्रेस पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्तागणों का मुह मीठा कराते हुये यह बताया कि, केरलम् और तमिलनाडु में संगठन पूरी तरीके से तैयार और मजबूत था। वहां के कार्यकर्ताओं ने एकजुटता दिखाते हुये कार्यकर्ताओं ने सीधी लड़ाई भारतीय जनता पार्टी से लड़ी और उनको शिकस्त देते हुये केरलम् में प्रचण्ड बहुमत से विजयी हुये तथा तमिलनाडु में समर्थन देकर सरकार बनायी। सांसद तनुज पुनिया ने कहा कि, भाजपा सरकार देश वा प्रदेश में केवल और केवल लोगों को गुमराह करने का कार्य कर रही हैं। पूरे देश में महिला आरक्षण 33 प्रतिशत पूरे देश में कांग्रेस ने सदन में पूर्ण बहुमत के साथ इस कानून को पास करा दिया था। अब भाजपा महिला आरक्षण लागू करने से पीछे हट रही है।read more:https://pahaltoday.com/the-dilapidated-roads-of-nanpara-have-become-a-problem-the-vip-road-is-also-in-a-dilapidated-condition/ इस अवसर पर पूर्व सांसद पी0एल0पुनिया ने कहा कि, बाराबंकी के संगठन पर मुझे पूर्णं विश्वास है कि, कांग्रेस का संगठन हमेशा ईमानदारी वा संघर्ष के साथ संगठन के प्रति संघर्ष किया है। जिसका परिणाम पूर्व लोकसभा में दिखाई दिया। बैठक का संचालन सेवादल के अध्यक्ष कमल भल्ला ने किया। बैठक में पूर्व अध्यक्ष अमरनथ मिश्रा, पूर्व नगर अध्यक्ष इरफान कुरैशी, नगर अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा फोटो वाला, वरिष्ठ नेता सरवर अली, पूर्व प्रवक्ता उपाध्यक्ष सरजू शर्मा, के0सी0 श्रीवास्तव, एड० मोहम्मद इजहार, एड० रमन द्विवेदी, रामहरख रावत, नेता हैण्डलूम, आरिफ करपिया, संजीव मिश्रा, सुशील वर्मा, सन्तशरण वर्मा, जसवन्त वर्मा, सद्दाम हुसैन, सौरभ पाण्डेय, अखिलेश वर्मा, अनुराग यादव, विजय बहादुर वर्मा, रामकुमार लोधी, सना मुही, पिंकी पाण्डेय, शिव देवी वर्मा, सुरेन्द्र वर्मा, अकील इदरीसी, मोहम्मद जीशान, तरूण चावला आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे।