जनपदीय पुलिस ने शांतिभंग के अंदेशा में 18 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

Share
भदोही। जनपदीय पुलिस ने रविवार को 18 व्यक्तियों को शांतिभंग के अंदेशा में गिरफतार किया। जबकि यातायात पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाकर 123 वाहनों का चालान कर एक लाख 40 हजार रुपए का समन किया। यातायात पुलिस द्वारा जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। वहीं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जा रही है।read more:https://pahaltoday.com/sdm-administered-oath-to-nominated-councilors-including-satish-jaiswal/#google_vignetteआज नियमों के उल्लंघन में 98 दो पहिया वाहनों व 25 चार पहिया सहित कुल 123 वाहनों का चालान कर एक लाख 40 हजार रुपए का समन किया गया। साथ ही थाना कोईरौना क्षेत्र अंतर्गत उपनिरीक्षक काशीनाथ ने ग्राम इटहरा से 2 अभियुक्तों को शांतिभंग के अंदेशा में गिरफतार किया। थाना औराई क्षेत्र अंतर्गत उपनिरीक्षक लवसिंह ने ग्राम गिर्दबड़गांव से एक अभियुक्त को शांतिभंग के अंदेशा में गिरफतार किया। थाना ऊंज क्षेत्र अंतर्गत उपनिरीक्षक बृजुनाथ यादव ने ग्राम सोबरी से 3 अभियुक्तों, उपनिरीक्षक उमेश कुमार ने ग्राम चकप्रेम गिरी से 4 अभियुक्तों को शांतिभंग के अंदेशा में गिरफतार किया।‌ थाना सुरियावां क्षेत्र अंतर्गत उपनिरीक्षक संजय कुमार ने ग्राम तेजसिंहपुर से 8 अभियुक्तों को शांतिभंग के अंदेशा में गिरफतार किया। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर धारा 170, 126 व 135 बीएनएसएस में चालान संबंधित न्यायालय किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *