गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने छिनैती की घटना में वांछित एक महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सफेद धातु की चैन बरामद की है।read more:https://pahaltoday.com/muslims-will-no-longer-be-used-for-vote-bank-politics-wasim-rain/पुलिस के अनुसार, मु0अ0सं0 307/2026 धारा 309(6), 317(2) बीएनएस से संबंधित मामले में शुक्रवार को म0उ0नि0 पल्लवी सिंह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रही थीं। इसी दौरान आलमपट्टी के पास मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार अभियुक्ता की पहचान पूजा पत्नी विशाल निवासी जहानागंज थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़, हाल पता झुग्गी-झोपड़ी चौका घाट वाराणसी के रूप में हुई है। अभियुक्ता की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है।पुलिस ने अभियुक्ता के पास से छिनैती की सफेद धातु की चैन बरामद की है। गिरफ्तार महिला के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।इस कार्रवाई में म0उ0नि0 पल्लवी सिंह मय हमराह थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर की अहम भूमिका रही।