जंगीपुर पुलिस की तत्परता से अपहृता युवती सकुशल बरामद, परिजनों ने ली राहत की सांस

Share
गाजीपुर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना जंगीपुर पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। थाना क्षेत्र में दर्ज मु0अ0सं0-81/2026 धारा 87 बीएनएस से संबंधित अपहृता युवती को पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल बरामद कर लिया। युवती की बरामदगी के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस की कार्यशैली की सराहना की।read more:https://pahaltoday.com/celebrated-birthday-with-children-distributed-stationery-and-fruits/प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना जंगीपुर पर दर्ज मामले को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष जंगीपुर ने अपनी टीम के साथ लगातार तलाश अभियान चलाया। पुलिस टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर जांच-पड़ताल और सूचना संकलन किया जा रहा था। इसी दौरान शनिवार 09 मई 2026 को पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली और करीब 20 वर्षीय पीड़िता को यादव मोड़ कस्बा जंगीपुर क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बरामदगी के बाद युवती को आवश्यक प्रक्रिया के तहत सुरक्षित रखा गया है तथा मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस पूरी कार्रवाई में थाना जंगीपुर पुलिस टीम के साथ महिला कांस्टेबल प्रियंका शुक्ला की भी अहम भूमिका रही। पुलिस की सक्रियता और तत्परता से की गई इस कार्रवाई की क्षेत्र में चर्चा हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *