समाजसेवी हाजी मोहम्मद अहसान ने दक्ष आदर्श वैदिक इंटर कॉलेज पहुंचकर गरीब बच्चों की शिक्षा में सहयोग का दिया आश्वासन

Share
शेरकोट। नगर के जाने-माने समाजसेवी हाजी मोहम्मद अहसान ने नगर स्थित दक्ष आदर्श वैदिक इंटर कॉलेज पहुंचकर विद्यालय के प्रधानाचार्य से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में अध्ययनरत गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा के लिए हर सम्भव सहयोग देने का आश्वासन दिया।read more:https://pahaltoday.com/complaints-should-be-resolved-on-the-ground-and-not-on-paper-asp/
विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने हाजी मोहम्मद अहसान का स्वागत किया। बातचीत के दौरान शिक्षा के महत्व, आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों की समस्याओं तथा उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा हुई। हाजी मोहम्मद अहसान ने कहा कि समाज के सक्षम लोगों को आगे आकर जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में सहयोग करना चाहिए, ताकि कोई भी बच्चा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे। उन्होंने विद्यालय प्रशासन को भरोसा दिलाया कि गरीब विद्यार्थियों की पढ़ाई, किताबें एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं के लिए भविष्य में भी हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। विद्यालय परिवार ने उनके इस सराहनीय कदम की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *