संसद सदस्यों ने संविधान सदन के केन्द्रीय कक्ष में गुरुदेव रबिन्द्रनाथ टैगोर को पुष्पांजलि अर्पित की

Share

नई दिल्ली;  : संसद सदस्यों, पूर्व सांसदों तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने आज गुरुदेव रबिन्द्रनाथ टैगोर की जयंती के अवसर पर संविधान सदन के केन्द्रीय कक्ष में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।इस अवसर पर लोक सभा के महासचिव श्री उत्पल कुमार सिंह ने भी गुरुदेव रबिन्द्रनाथ टैगोर को श्रद्धांजलि अर्पित की।भारत के पहले नोबेल पुरस्कार विजेता गुरुदेव रबिन्द्रनाथ टैगोर ने भारत के सांस्कृतिक और साहित्यिक क्षेत्र में अमिट छाप छोड़ी है। उनकी रचनाओं ने भारतीयों के मन में देशभक्ति की भावना जगाई और उनकी दो महत्वपूर्ण रचनाएँ, ‘जन गण मन’ और ‘आमार सोनार बांग्ला’ क्रमशः भारत और बांग्लादेश के राष्ट्रगान हैं।read more:https://pahaltoday.com/a-grand-statue-of-veer-shiromani-maharana-pratap-will-be-installed-angad-singh/संविधान सदन के केन्द्रीय कक्ष में स्थापित गुरुदेव रबिन्द्रनाथ टैगोर का चित्र श्री अतुल बोस ने बनाया था और इसका अनावरण 12 सितंबर, 1958 को भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *