महिला विरोधी सोंच रखता है इंडी गठबंधन : दद्दन

Share
 कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और अन्य इंडी गठबंधन के दलों का आचरण महिला विरोधी है। इनकी रग-रग में नारी का अपमान बसा है। बुधवार को जिला पंचायत सभागार भिनगा में आयोजित सदन की बैठक में “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” को संसद में पारित न किए जाने तथा विपक्ष द्वारा किए गए विरोध के संदर्भ में निंदा प्रस्ताव ध्वनिमति से पारित किया गया। यह निंदा प्रस्ताव महिलाओं के सम्मान, समान भागीदारी एवं उनके सशक्तिकरण के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उक्त बातें जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा ने कही। उन्हों कहा कि नारी शक्ति समाज और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। उनके अधिकारों की सुरक्षा, सम्मान एवं उचित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना हम सभी का नैतिक दायित्व है।read more:https://khabarentertainment.in/vitamin-d-and-future-brain-health-in-middle-age-a-study-based-analysis-dr-archita-mahajan/
जिला पंचायत श्रावस्ती सदैव नारी सम्मान एवं उनके अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहेगा। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष मिश्रिलाल वर्मा, वरिष्ठ नेता पूर्व अध्यक्ष संजय कैराती पटेल जी, नि. अध्यक्ष उदय प्रकाश त्रिपाठी, वरिष्ठ नेता पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य जिला पंचायत रमन सिंह, वरिष्ठ नेता रणवीर सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *