पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश दबोचा, गोली लगने से घायल

Share
सहारनपुर। जनपद में अपराध नियंत्रण के तहत चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना कोतवाली देहात पुलिस ने मुठभेड़ में 25 हजार रुपये के इनामी गौकश व लुटेरे को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस, चोरी की मोटरसाइकिल और नकदी बरामद की है।प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपदभर में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 4/5 मई 2026 की रात थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम देवला सरकड़ी खुमार मोड़ पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल से आता दिखाई दिया। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर वह भागने लगा।read more:https://khabarentertainment.in/detailed-information-given-about-chief-minister-kanya-sumangala-yojana/पुलिस टीम ने पीछा किया तो कुछ दूरी पर आरोपी की बाइक फिसलकर गिर गई। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा।गिरफ्तार आरोपी की पहचान शहजान पुत्र अहसान निवासी मोहम्मदपुर गाढ़ा थाना जनकपुरी, सहारनपुर के रूप में हुई है। उसे प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी थाना कोतवाली देहात में दर्ज लूट के मुकदमे में वांछित था और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा .315 बोर, एक जिंदा व दो खोखा कारतूस, एक चोरी की मोटरसाइकिल (हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस) और 500 रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार आरोपी पर जनपद के विभिन्न थानों में गौकशी, लूट, हत्या के प्रयास और गैंगस्टर एक्ट सहित करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक देवेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सुबोध कुमार शर्मा, नरेन्द्र भडाना, भीम प्रकाश समेत पुलिस टीम ने अंजाम दिया। पुलिस की इस सफलता से अपराधियों में दहशत का माहौल है और आमजन में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *