भाकियू ने तहसीलदार को सौंपा सात सूत्रीय मांग-पत्र

Share
नगीना । भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने किसानों की समस्यायों से संबंधित एक 7 सूत्रीय मांग पत्र तहसीलदार को सौंपा।दो दिन में समस्याओं का समाधान न होने पर एसडीएम कार्यालय के सामने किसान यूनियन धरने पर बैठने को होगी मजबूर।read more:https://khabarentertainment.in/saffron-flag-hoisted-at-shyama-prasads-birthplace-bjp-to-form-government-in-bengal-for-the-first-time/
मंगलवार की दोपहर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के तहसील अध्यक्ष चौधरी नमेन्द्र सिंह अपनी युनीयन के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी चौधरी समरपाल सिंह, कुंवर हर्षवर्धन सिंह, धर्मपाल सिंह, मुकुल त्यागी, बाबूराम सिंह, काजी मसरूर, मौ०राशिद, मौ०कमरूउददीन,  रोहित कुमार आदि दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ एसडीएम कार्यालय पहुंचे जहां पर उन्होंने  किसानों से सम्बन्धित 7 सूत्रीय समस्याओं का एक मांग पत्र तहसीलदार अमरपाल सिंह नगीना को सौंपा। मांग पत्र में लिखा था तहसील की समस्त अस्थाई गौशालाओ को चरागाह की भूमि जो कि भू-माफियाओ द्वारा कब्जा की हुई है उनकी पैमाइश कर कब्जा मुक्त कराने, किसानों की खतौनी में अंश निर्धारित जोकि गलत दर्ज कर दिए गये है वो संशोधन नहीं किए जा रहे हैं। संशोधन के नाम पर मोटी रकम लेने वाले लेखपालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराने, विधुत सामान्य मीटर लगाने पर स्मार्ट मीटर के चार्ज काटे जा रहे हैं जबकि स्मार्ट मीटर पर सरकार द्वारा रोक लगाई जा चुकी है उसके बाद भी जबर्दस्ती लगा रहे हैं, ग्राम रोशनपुर प्रताप में ग्राम समाज की जमीन पर बने खाद के गड्ढों पर जो अवैध  रूप से लोगों ने निर्माण किया है उसे ध्वस्त कराने, लेखपालों व कानून गौ द्वारा विरासत के नाम पर की जा रही लूटाई पर रोक लगाने, ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही विधुत कटौती पर रोक लगाने, एल आर एस की 12वीं की छात्रा की टी सी व चरित्र प्रमाणपत्र दिलाए जाने व रिपोर्ट में दर्ज लोगों के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की है। यदि दो दिन में किसानों की दी गई समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो। मजबूर होकर किसान यूनियन एसडीएम नगीना के कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन करेगी जिसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन व प्रशासनिक अधिकारियों की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *