बहराइच। पयागपुर विकास क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत हंसुआपारा स्थित संत शिरोमणि श्री गया प्रसाद गुरुकुलम आश्रम में आयोजित श्री शिव पुराण कथा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। कथा के दौरान संत श्री निर्मल दास ने भगवान शिव की महिमा का विस्तार से वर्णन करते हुए श्रोताओं को आध्यात्मिक ज्ञान से सराबोर किया।read more:https://khabarentertainment.in/grand-welcome-to-sp-district-president-honey-faisal/
उन्होंने भगवान शिव द्वारा भगवान विष्णु और ब्रह्मा को दिए गए वरदानों का वर्णन करते हुए बताया कि भगवान शिव ने श्री विष्णु को अपने समान स्वरूप प्रदान किया और तत्पश्चात गौरी शंकर के रूप में कैलाश पर्वत पर विराजमान हुए। कथा में सृष्टि रचना के क्रम में संध्या और कामदेव की उत्पत्ति तथा संध्या के रूप पर ब्रह्मा जी के मोहित होने की प्रसंग का भी विस्तार से उल्लेख किया गया।कथा वाचक ने महाभारत काल का उल्लेख करते हुए बताया कि पांडवों ने अपने वनवास के दौरान बहराइच क्षेत्र में शिवलिंग की स्थापना की थी। उन्होंने कहा कि पृथ्वीनाथ शिवलिंग भीम द्वारा स्थापित किया गया था, जो भारत के सबसे ऊंचे शिवलिंगों में से एक माना जाता है।इस अवसर पर सेवानिवृत्त कमिश्नर सुभाष चंद्र गुप्ता (अलीगढ़), पवन डीडवानिया (मुंबई), धन्यवती देवी शुक्ला, रमाबाई यादव, राम कुबेर तिवारी, श्याम सुंदर मिश्र, राम प्रताप पांडेय, अंबुज शुक्ला, सागर मिश्रा, शिवम दुबे एवं राम अदालत शुक्ला सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कथा के दौरान पूरा वातावरण भक्ति और श्रद्धा से सराबोर रहा।