रायबरेली के सरेनी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही एक परिवार पर भारी पड़ गई। ग्राम विशायकपुर निवासी गोविंद कुमार (35) की एक सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।मृतक के भाई चंद्रिका प्रसाद के अनुसार, 30 अप्रैल की शाम गोविंद कुमार भोजपुर बाजार से घरेलू सामान लेकर ऑटो रिक्शा (संख्या यूपी 33 CT 5617) से अपने घर लौट रहे थे। आरोप है कि ऑटो चालक कृष्ण उर्फ पुत्र मन्नू वाहन को तेज गति और लापरवाही से चला रहा था। इसी दौरान भोजपुर-पूरे पांडे मार्ग पर टेरुई पुल के पास ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया।हादसे में गोविंद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरेनी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।read more:https://pahaltoday.com/cruise-accident-bodies-of-uncle-and-nephew-found-on-fourth-day-death-toll-now-13/
लेकिन इलाज के दौरान रात करीब 12 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया।घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है। मृतक के भाई ने थाना सरेनी में लिखित तहरीर देकर आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।