ग्रामीण सत्ता पंचायती राज संगठन उत्तर प्रदेश के दर्जनों पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी रायबरेली के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में संगठन ने पंचायत चुनाव समय पर न होने की स्थिति में ग्राम पंचायतों के संचालन को लेकर चिंता जताई।read more:https://pahaltoday.com/will-cervical-cancer-be-eradicated-from-the-world-forever/पदाधिकारियों ने कहा कि ग्राम पंचायत ग्रामीण प्रशासन की मूल इकाई है और इसी के माध्यम से विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित होता है। यदि किसी कारणवश पंचायत चुनाव समयबद्ध तरीके से नहीं हो पाते हैं, तो विकास कार्यों और प्रशासनिक व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।संगठन ने मांग की है कि ऐसी स्थिति में वर्तमान निर्वाचित ग्राम प्रधानों को ही प्रशासक के रूप में नियुक्त किया जाए। वैकल्पिक रूप से ग्राम प्रधानों के कार्यकाल को नियमानुसार अंतरिम अवधि तक बढ़ाया जाए, ताकि पंचायतों में प्रशासनिक निरंतरता बनी रहे और विकास कार्य प्रभावित न हों।
ज्ञापन सौंपने के दौरान संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।