लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्य समिति के सदस्य नौमेष त्रिपाठी ने असम, पश्चिम बंगाल, और त्रिपुरा में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र दास मोदी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिया। इस अवसर पर वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस जीत की हार्दिक बधाई देते हुए कहा की इस जीत के असली हकदार देश की जनता है जिन्होंने बीजेपी पर विश्वास कर उन्हें इतने प्रचंड बहुमत से विजय बनाया उन्होंने कहा भाजपा की कथनी और करनी में भी कोई अंतर नहीं है देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र दास मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता से विकास के जितने भी वादे किए थे उन वादों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया आज देश की जनता का मत है कि देश को बुलंदियों पर कोई पार्टी ले जा सकती है तो वह भाजपा है उन्होंने कहा कि आज विपक्षी दलों का असली चेहरा जनता के सामने आ चुका है यह दल एक साथ मिलकर भाजपा के खिलाफ अनाप-शनाप बयान बाजी देकर देश की छवि को बिगड़ने का काम कर रहे थे जनता ने उनके मंसूबों पर पानी डाल दिया श्री त्रिपाठी ने कहा असम पश्चिम बंगाल में रोहनिया घुसपैठियों को बसाकर यह पार्टी देश का डेमोक्रेसी चेंज करना चाहते हैं इनका एक ही मकसद है कि किसी प्रकार से हमेशा सत्ता सुख भोग जाए इन्हें देश की सुरक्षा से कोई भी लेना-देना नहीं है उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार एक भी घुसपैठियों को देश में रहने नहीं देगी एक एक घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें देश से बाहर निकलने का काम किया जाएगा यह घुसपैठी असली हकदार का हक खा रहे हैंread more:https://pahaltoday.com/9-people-died-due-to-ac-explosion-15-were-saved/उन्होंने कहा भाजपा सरकार हमेशा राष्ट्रवाद देश के हित के लिए कार्य किया है यही कारण है कि आज किसानों महिलाओं मजदूर नौजवानों बुजुर्गों का विश्वास भाजपा पर बड़ा है इन वर्गों का यह मानना है कि उनके सपनों को यदि कोई पूरा कर सकता है तो वह भाजपा है श्री त्रिपाठी ने कहा देश की महिलाएं आगे बढ़े इसके लिए मोदी सरकार ने 33% महिला आरक्षण बिल लोकसभा और राज्यसभा में प्रस्तुत किया लेकिन कांग्रेस सपा वामपंथी दल और टीएमसी कांग्रेस और दूसरे विपक्षी दलों ने इस महिला बिल आरक्षण को पास नहीं होने दिया उन्होंने कहा यह बिल यदि पास हो जाता तो लोकसभा राज्यसभा में देश की महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ता और महिलाएं देश की उन्नत में अहम भागीदारी निभाती उन्होंने कहा यही कारण रहा कि आज असम पश्चिम बंगाल त्रिपुरा और केरल में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाजपा के पक्ष में मतदान किया श्री त्रिपाठी ने देश की जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा की आने वाले दिनों में उनके हितों के लिए ऐतिहासिक कार्य किए जाएंगे कोई भी वर्ग विकास से अछूता नहीं रहेगा समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचेगी। उन्होंने कहा की आने वाले लोकसभा के चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ केंद्र में अपनी सरकार बनाएगी।