अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल द्वारा थाना भदोही का किया गया अर्धवार्षिक निरीक्षण

Share
भदोही। जनपद की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल द्वारा थाना भदोही का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कार्यालय के विभिन्न रजिस्टरों जैसे,अपराध रजिस्टर, विवेचना रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर समेत अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों का गहनता से अवलोकन किया तथा मालखाने, शस्त्रागार और मिशन शक्ति केंद्र, महिला हेल्प डेस्क का बारीकी से अवलोकन किया गया। निरीक्षण के क्रम में थाना परिसर, बैरक और भोजनालय की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया गया, जिसके उपरांत संबंधित पुलिसकर्मियों को उच्च मानकों के अनुरूप रखरखाव बनाए रखने के निर्देश दिए गए। लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए विवेचकों को प्रत्येक विवेचना का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करने हेतु सख्त निर्देश दिए।थाना क्षेत्र में रात्रि गश्त व पैदल गश्त को और अधिक प्रभावी बनाया जाए। थाना परिसर में खड़े लावारिस व मुकदमाती वाहनों का नियमानुसार नीलामी की प्रक्रिया पूर्ण कर निस्तारण कराए जाने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।read more:https://pahaltoday.com/wife-cannot-ask-for-husbands-income-tax-details-through-rti/निरीक्षण के साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना भदोही में नवनियुक्त रिक्रूट आरक्षियों को ब्रीफ किया गया। एएसपी ने नए आरक्षियों को पुलिस की कार्यप्रणाली, जनता के प्रति व्यवहार, ईमानदारी और अनुशासन के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि पुलिस सेवा केवल एक नौकरी नहीं बल्कि सेवा का संकल्प है, जिसे पूरी निष्ठा के साथ निभाया जाना चाहिए।
यह निरीक्षण पुलिस थानों की कार्यक्षमता एवं तत्परता को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *