बिजनौर। समाजवादी पार्टी का शनिवार को हुआ स्वागत कार्यक्रम महज औपचारिकता नहीं, बल्कि ताकत का खुला प्रदर्शन बन गया। नवनियुक्त प्रदेश सचिव राशिद राईन के आगमन पर पार्टी कार्यालय से लेकर शहर की सड़कों तक जोश नजर आया। और इस पूरे आयोजन में वरिष्ठ नेताओं की सक्रिय मौजूदगी सबसे ज्यादा चर्चा में रही।read more:https://pahaltoday.com/makanpur-sharif-former-head-ruman-siddiqui-reached-the-court-of-hazrat-syed-badiuddin-zinda-shah-madar/कार्यक्रम की कमान पूर्व मंत्री एवं नगीना विधायक मनोज पारस, पूर्व जिलाध्यक्ष शेख जाकिर हुसैन और वरिष्ठ नेता शमशाद अंसारी ने संभाली। इन नेताओं की अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ता काफिले के रूप में चांदपुर रोड से जिला कार्यालय तक पहुंचे, जहां पूरा माहौल नारेबाजी से गूंज उठा। मनोज पारस की मौजूदगी से बढ़ा राजनीतिक वजन मनोज पारस की सक्रिय उपस्थिति ने कार्यक्रम को खासा राजनीतिक महत्व दे दिया। कार्यकर्ताओं के बीच उनका प्रभाव साफ नजर आया और काफिले में उनका नेतृत्व कार्यक्रम को शक्ति प्रदर्शन में बदलता दिखा। जाकिर हुसैन का संगठन पर फोकस पूर्व जिलाध्यक्ष शेख जाकिर हुसैन ने कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने का संदेश दिया। उनके साथ शमशाद अंसारी ने भी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया, जिससे कार्यक्रम सिर्फ स्वागत तक सीमित न रहकर संगठनात्मक बैठक का रूप लेता दिखा। राशिद राईन का ऐलान, 2027 की तैयारी अभी से नव नियुक्त प्रदेश सचिव राशिद राईन ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वह पूरी निष्ठा से निभाएंगे। उन्होंने ऐलान किया, “हर बूथ, हर गांव तक सपा की विचारधारा पहुंचेगी और 2027 विधानसभा चुनाव के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी गई है।” नारे, भीड़ और जोश – साफ संदेश कार्यक्रम में “अखिलेश यादव जिंदाबाद” और “राशिद राईन जिंदाबाद” के नारों से जिला कार्यालय गूंज उठा। सैकड़ों समर्थकों की मौजूदगी और वरिष्ठ नेताओं की एकजुटता ने यह साफ कर दिया कि बिजनौर में सपा अब पूरी तरह चुनावी मोड में आ चुकी है। मनोज पारस, जाकिर हुसैन और शमशाद अंसारी जैसे अनुभवी नेताओं की अगुवाई में हुआ यह आयोजन सपा के लिए महज स्वागत नहीं, बल्कि 2027 के चुनावी रण की मजबूत बिसात बिछाने का संकेत बन गया है। इस दौरान शारिक सुल्तान, मोहम्मद शनावर, खालिद सिद्दीकी, पंकज अग्रवाल, जयप्रकाश चंदेल, मजीद हुसैन, वसीक कुरैशी, सभासद आदिल एडवोकेट, अंजार राईन, असलम मॉनसून, याकूब मुंशी, शकील अहमद, दानिश होटल, अबरार अहमद, फहीम अहमद, शादाब राईन, वसीक चौधरी, शारिक सभासद, फहाद काजी, शैफी, मिन्नी, आदि सैकड़ो समर्थक मौजूद रहे।