सहारनपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद अरुण सिंह ने विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें महिला विरोधी करार दिया। उन्होंने कहा कि संसद में लाए गए नारी शक्ति वंदन संशोधन अधिनियम का विरोध कर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और तृणमूल कांग्रेस ने अपनी मानसिकता उजागर कर दी है।read more:https://pahaltoday.com/shri-shyam-parivars-public-service-campaign-begins-with-the-pledge-of-service-is-the-supreme-religion/सर्किट हाउस, सहारनपुर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान अरुण सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि 17 अप्रैल को संसद में प्रस्तुत नारी शक्ति वंदन संशोधन अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी में 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया कि जहां एक ओर भाजपा महिलाओं को सशक्त करने के लिए ठोस पहल कर रही है, वहीं विपक्षी दल इस मुद्दे पर विरोध करके अपनी नकारात्मक सोच को दर्शा रहे हैं। अरुण सिंह ने कहा कि यह पहली बार नहीं है, जब विपक्ष ने महिलाओं के आरक्षण का विरोध किया हो, बल्कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में भी इसी प्रकार के प्रयासों का विरोध किया गया था। उन्होंने कहा कि विपक्ष के इस रवैये से देश की महिलाओं में गहरा आक्रोश है और आने वाले चुनावों में महिला शक्ति इसका जवाब जरूर देगी। भाजपा नेता ने यह भी दावा किया कि पश्चिम बंगाल में भाजपा आगामी चुनावों में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी और ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस को सत्ता से बाहर कर देगी। अरुण सिंह ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस सरकार जनता का विश्वास खो चुकी है और इसी कारण मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अब निराधार आरोप लगाकर राजनीतिक माहौल बनाने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा वहां मजबूत विकल्प के रूप में उभर रही है और जनता परिवर्तन चाहती है। प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। इनमें क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसोदिया, औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी, विधायक मुकेश चौधरी, देवेंद्र नीम, राजीव गुंबर, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह राणा, महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई, पूर्व सांसद राघव लखन पाल शर्मा, पूर्व विधायक महीपाल माजरा, जगपाल सिंह, पूर्व महापौर संजीव वालिया सहित अनेक नेता शामिल रहे। भाजपा नेताओं ने एक स्वर में कहा कि केंद्र सरकार की नीतियां जनहित में हैं और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों का व्यापक प्रभाव दिखाई दे रहा है। उन्होंने दावा किया कि आगामी चुनावों में भाजपा को
को जनता का पूर्ण समर्थन मिलेगा।