पयागपुर में हल्की बारिश ने खोली नगर पंचायत की पोल, जगह-जगह जलभराव से जनता परेशान

Share

बहराइच ( पयागपुर तहसील )। क्षेत्र में हुई हल्की बारिश ने आदर्श नगर पंचायत की तैयारियों की हकीकत उजागर कर दी। चंद घंटों की बारिश में ही कस्बे के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सड़कों पर पानी भर जाने से आवागमन बाधित हो गया और कई जगहों पर गंदा पानी घरों के बाहर तक पहुंच गया।स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि नगर पंचायत द्वारा जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं की गई है। नालियों की नियमित सफाई नहीं होने के कारण बारिश का पानी सड़कों पर जमा हो रहा है। कई वार्डों में तो हालात इतने खराब हैं कि लोगों को घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है।लोगों ने बताया कि समस्या कोई नई नहीं है, हर साल बारिश के मौसम में यही स्थिति बनती है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं देते। नगर पंचायत की लापरवाही के चलते आम जनता को परेशानी झेलनी पड़ रही है, जबकि शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।गुस्साए स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। उनका कहना है कि अगर समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले दिनों में स्थिति और भी भयावह हो सकती है।read more:https://pahaltoday.com/suspicious-death-of-a-youth-on-railway-track-sparks-uproar-murder-or-accident/इस पूरे मामले में नगर पंचायत के जिम्मेदार अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन कब तक इस समस्या का समाधान करता है या फिर पयागपुर की जनता यूं ही जलभराव की समस्या से जूझती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *