बेहट (सहारनपुर)। मजदूर दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नगर पंचायत बेहट में एकत्रित होकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित पांच सूत्रीय मांग पत्र तहसीलदार को सौंपा। इस दौरान कर्मचारियों ने अपने अधिकारों और भविष्य को लेकर सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की।
प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष के नेतृत्व में सफाई कर्मचारी नगर पंचायत परिसर में एकत्रित हुए और तहसीलदार विजय कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि वर्ष 2006 से संविदा पर कार्यरत कर्मचारियों का अब तक नियमितीकरण नहीं किया गया है, जिससे उनका भविष्य असुरक्षित बना हुआ है। कई कर्मचारी सेवानिवृत्त हो चुके हैं या उनका निधन हो गया, लेकिन उन्हें पेंशन, ग्रेच्युटी और अन्य लाभ नहीं मिल सके।read more:https://pahaltoday.com/vijay-utsav-will-be-organised-at-suheldev-memorial-on-23rd-and-24th-may/ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि स्थानीय निकायों में लंबे समय से नियमित भर्ती नहीं हुई है, ऐसे में वर्तमान आबादी के अनुसार नई भर्ती की जाए। साथ ही आउटसोर्स कर्मचारियों को समान कार्य के लिए समान वेतन दिया जाए और आईपीएफ में हो रही अनियमितताओं की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए। कर्मचारियों ने सातवें वेतन आयोग का लाभ देने और आगामी आठवें वेतन आयोग का फायदा भी संविदा कर्मियों को देने की मांग रखी। इसके अलावा नजूल भूमि को कब्जा मुक्त कराकर सफाई कर्मचारियों के लिए आवास उपलब्ध कराने की भी मांग की गई। इस मौके पर राजकुमार बिरला, विनोद कुमार राणा, बल्लि महाराज, सन्नी, सुशील, श्रवण कुमार, अनिल, सुनील, राकेश बिरला, सेठी, रानी, अनिता, लक्की सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।