कानपुर देहात। थाना रसूलाबाद रसूलपुर गांव में एक 16 वर्षीय किशोरी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में नीम के पेड़ से लटका हुआ मिला। मृतका की पहचान कुमारी अनामिका 16 पुत्री जितेंद्र कुमार के रूप में हुई है।परिजनों के अनुसार अनामिका सुबह शौच करने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी। इसके बाद खोजबीन करते रहे कि इसी दौरान उसका शव गांव के ही विद्याराम यादव के खेत में नीम के पेड़ से दुपट्टे के सहारे लटका हुआ मिला। इसकी जानकारी किसानों ने दी।read more:https://pahaltoday.com/a-khadim-performing-traffic-duty-at-the-dargah-was-attacked-a-case-was-registered-against-the-bully/मृतका के परिवार में तीन बहनें—गोलू, आरती और मुस्कान—और एक भाई कार्तिक है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।