विश्व शांति, करुणा, प्रेम और मानवता के महानायक हैं गौतम बुद्ध: निर्मला एस मौर्य 

Share
भदोही। सम्राट अशोक क्लब (एसकेसी) द्वारा त्रिविधि पावन पूर्णिमा पर शुक्रवार को श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क ज्ञानपुर में 2589वां बुद्ध जयंती पर समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विश्व शांति के महानायक तथागत बुद्ध एवं उनका धम्म विषय पर कार्यक्रम आयोजित की गई। इसके पूर्व नगर में शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ.दिनेशचंद्र मौर्य के नेतृत्व में शोभायात्रा निकाली गई। श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में पहुंचने के बाद वहां पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं पूर्व कुलपति पूर्वांचल विश्वविद्यालय निर्मला एस मौर्य ने कहा कि तथागत भगवान गौतम बुद्ध विश्व शांति, करुणा, प्रेम और मानवता के महानायक हैं, जिनका जीवन दर्शन आज के संघर्षरत विश्व के लिए अत्यंत प्रासंगिक है। उन्होंने न केवल दुखों से मुक्ति का मार्ग दिखाया, बल्कि नैतिकता पर आधारित जीवन जीने का एक नया तरीका-‘धम्म’-संसार को दिया, जो अहिंसा और समता पर आधारित है।read more:https://pahaltoday.com/senior-citizen-cell-meeting-held-at-muradnagar-police-stationयही कारण है कि दुनिया के अधिकांश देश बुद्ध के मार्ग पर चलकर अपनी प्रगति सुनिश्चित कर रहे हैं। वहीं अशोक कुमार मौर्य ने कहा कि भगवान बुद्ध विश्व शांति के महानायक हैं, जिनके मार्ग पर चलकर मानव ने सभ्यता का पाठ सीखा। उन्होंने सम्राट अशोक महान का भी उल्लेख किया, जिन्होंने अखंड भारत में लोक कल्याणकारी कार्य करके शांति स्थापित की थी। उन्होंने जोर दिया कि आज फिर से भगवान बुद्ध द्वारा बताए गए पंचशील और अष्टांगिक मार्ग को जीवन में उतारने की आवश्यकता है, तभी विश्व में शांति संभव होगी। इस मौके पर अवधेश मौर्य, दीपक कुशवाहा, रामसजीवन मौर्य, हरिश्चंद्र मौर्य, डॉ.आशीष कुशवाहा, विनीता मौर्य, रायबहादुर प्रजापति, जयराम मौर्य, गुलाबचंद्र पाल, मीना मौर्य, संजय मौर्य, लालजी मौर्य, मानिकचंद्र मौर्य, संजय मौर्य, सिराज अहमद, डॉ.राधेश्याम, राजेंद्र यादव, कन्हैयालाल मौर्य, ओमप्रकाश मौर्य, मनोज मौर्य, रमाशंकर मौर्य, अवधेश मौर्य, प्रदीप सम्राट आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ.दिनेशचंद्र मौर्य व संचालन राजेश मौर्य व‌ संजय मौर्य ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *