भदोही। यातायात पुलिस द्वारा जनपद में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। वहीं नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को नियमों के उल्लंघन में यातायात पुलिस ने 135 वाहनों का चालान कर एक लाख 33 हजार 500 रुपए का समन किया। वहीं जनपद पुलिस ने 24 व्यक्तियों को शांतिभंग के अंदेशा में गिरफतार किया है। यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 130 दो पहिया वाहनों व 5 चार पहिया सहित कुल 135 वाहनों का चालान कर एक लाख 33 हजार 500 रुपए का समन किया। वहीं थाना ज्ञानपुर क्षेत्र अंतर्गत उपनिरीक्षक अक्षय लाल भारती ने छोटूपुर से 2, उपनिरीक्षक रामधनी यादव ने ग्राम भिदिउरा से एक अभियुक्त को गिरफतार किया। थाना गोपीगंज क्षेत्र अंतर्गत उपनिरीक्षक कैलाश सिंह यादव ने ग्राम पूरेशम्भू से 2 व उपनिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद ने थाना गेट से 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। थाना कोईरौना क्षेत्र अंतर्गत उपनिरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने ग्राम खेदौपुर से 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।read more:https://pahaltoday.com/on-labor-day-rani-sati-dadi-bhakt-mahila-mandal-honored-the-workers/थाना भदोही क्षेत्र अंतर्गत उपनिरीक्षक हरिकेश सिंह ने दुलमदासपुर से 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। थाना औराई क्षेत्र अंतर्गत उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह ने ग्राम भगवानपुर कन्हेरी से 4, उपनिरीक्षक लव सिंह ने ग्राम कंसापुर से एक, गिर्दबड़ागांव से एक व उपनिरीक्षक गौतम कुमार ने ग्राम अनूठपुर से एक अभियुक्त को गिरफतार किया। थाना सुरियावां क्षेत्र अंतर्गत उपनिरीक्षक सच्चिदानंद राय ने ग्राम सागरपुर से 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। थाना दुर्गागंज क्षेत्र अंतर्गत उपनिरीक्षक सूरजबली वर्मा ने ग्राम हरदुआ से एक अभियुक्त को गिरफतार किया। पुलिस ने सभी को बीएनएसएस की धारा 170, 126 व 135 में गिरफ्तार कर चालान संबंधित न्यायालय किया।