जखनिया विद्युत उपकेंद्र पर अधिकारियों की अनुपस्थिति से भड़के भाजपा कार्यकर्ता, उपभोक्ता समस्याओं को लेकर जताया विरोध

Share
गाजीपुर जखनियां ।क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं की बढ़ती समस्याओं को लेकर शुक्रवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मवीर राजभर के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता जखनिया स्थित सब विद्युत उपकेंद्र पहुंचे। हालांकि, वहां कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं मिला। अधिकारियों की अनुपस्थिति का कारण बुद्ध पूर्णिमा की छुट्टी बताया गया, जिससे कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी गई।read more:https://pahaltoday.com/banned-machines-are-exposing-claims-of-administrative-strictness/इस दौरान प्रेस से बातचीत करते हुए भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने क्षेत्र में व्याप्त विद्युत समस्याओं को गंभीर बताते हुए कहा कि उपभोक्ताओं को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिजली बिलों में अनियमितता, स्मार्ट प्रीपेड मीटर के कारण बार-बार कनेक्शन कटना, मीटर रीडिंग में गड़बड़ी, लटके हुए तार, निर्धारित समय के अनुसार बिजली आपूर्ति न होना और लो वोल्टेज जैसी समस्याएं आम हो गई हैं।प्रमोद वर्मा ने यह भी आरोप लगाया कि एसडीओ इमाद उद्दीन एवं विभागीय कर्मचारियों द्वारा उपभोक्ताओं की शिकायतों के समाधान में लापरवाही बरती जा रही है। उपभोक्ताओं को बार-बार कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ रहा है। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ कथित दलालों के माध्यम से अवैध वसूली की जा रही है और लेनदेन के बाद ही समस्याओं का समाधान किया जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि 15 उपभोक्ताओं द्वारा लिखित शिकायत दी गई है, जिसमें एसडीओ पर धर्म, जाति और राजनीतिक आधार पर कार्य करने का आरोप लगाया गया है। वर्मा ने चेतावनी देते हुए कहा कि इस मामले की शिकायत जिला अध्यक्ष के माध्यम से अधिशासी अभियंता एवं जिलाधिकारी तक पहुंचाई जाएगी।  मंडल अध्यक्ष धर्मवीर राजभर ने कहा कि उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान होना चाहिए। यदि मीटर में खराबी है तो उसकी जांच होनी चाहिए, न कि घर बैठे गलत बिल बनाकर उपभोक्ताओं से वसूली की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई कर्मचारी सरकार की छवि खराब करने का प्रयास कर रहा है तो उसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की जाएगी।  भाजपा नेताओं ने जल्द ही पुनः प्रतिनिधिमंडल के साथ विद्युत उपकेंद्र पहुंचकर अधिकारियों के साथ बैठक करने की बात कही। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता दया शंकर सिंह, जिला प्रतिनिधि उमाशंकर यादव, महामंत्री पीयूष सिंह, व्यापारी नेता अशोक गुप्ता, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रशांत सिंह सहित कई कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *