संग्रामपुर/अमेठी। संग्रामपुर ब्लॉक मुख्यालय पर शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की बैठक संगठन के तहसील बैजनाथ मौर्या और महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गुड्डा के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई। जिसमें क्षेत्र के किसानों ने बिजली, पानी, सड़क, गैस और पुलिस विभाग से संबंधित अपनी समस्याएं सामने रखी। read more:https://pahaltoday.com/storm-and-rain-wreak-havoc-in-myorpur-uprooting-trees-and-electricity-poles/
बैठक में किसान अमरावती, पूर्णिमा, रानी, गुड्डा, भानुमति और कल्लू पाल ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगाने के नाम पर 100 से 500 रूपये की अवैध वसूली की गई है। साथ ही स्मार्ट मीटर के साथ मिलने वाला केबल भी नहीं दिया गया है। स्मार्ट मीटर से बिजली का बिल भी ज्यादा आ रहा है। और गर्मी में मामूली बिल होने पर भी कनेक्शन कट जाने से वह सब परेशान है। तहसील अध्यक्ष बैजनाथ मौर्य ने बताया कि आज ब्लॉक अवकाश के चलते अधिकारियों के मौजूद न होने के कारण ज्ञापन नहीं सौंपा गया है। बैठक में किसानों की समस्याओं का एजेंडा बनाया गया है। अगली बैठक में किसानों के समस्याओं से संबंधित एक ज्ञापन संग्रामपुर बीडीओ को सौंपा जायेगा। इस अवसर पर अमेठी महिला ब्लॉक अध्यक्ष सजनी, संग्रामपुर ब्लॉक अध्यक्ष उदयराज पाल सहित 25 से अधिक किसान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।