संग्रामपुर पुलिस ने 8 वांछित वारण्टियो को किया गिरफ्तार

Share
अमेठी। अपराध एवं अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत संग्रामपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में की गई।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में जमाल (75) पुत्र झब्बर निवासी भवसिंहपुर कनू, मुनव्वर (65) पुत्र छब्बर निवासी भवसिंहपुर कनू, रामप्रकाश (49) पुत्र रामलाल निवासी रामपुर गड़ेरी, राशिद (65) पुत्र झब्बर निवासी भवसिंहपुर कनू, भवानी (65) पुत्र रामकृपाल निवासी डेहरा पूरे शिवपाल, कृष्ण देव (82) पुत्र चंद्रभूषण शुक्ला निवासी शुकुलपुर डेहरा, हरदेव (70) पुत्र चंद्रभूषण शुक्ला निवासी शुकुलपुर डेहरा तथा रीता (45) पत्नी छोटेलाल उर्फ सरजू निवासी ग्राम डेहरा (वर्तमान पता लोनियापुर) शामिल हैं।read more:https://pahaltoday.com/farmer-registry-campaign-begins-four-day-special-campaign-to-determine-share-of-account-holders/पुलिस ने बताया कि सभी अभियुक्तों के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी था, जिसके आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद सभी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में थाना संग्रामपुर प्रभारी संजय सिंह, उपनिरीक्षक राजेश कुमार, उपनिरीक्षक सुरेश चंद्र यादव, उपनिरीक्षक विनोद कुमार तिवारी, निरीक्षक रामकुमार यादव, हेड कांस्टेबल जंग बहादुर यादव, कांस्टेबल अनिल कुमार, कांस्टेबल नरेंद्र कुमार, आरक्षी आदर्श कुमार, आरक्षी धीरेंद्र कुमार एवं महिला आरक्षी प्रिया यादव सहित पुलिस टीम शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *