फर्रुखाबाद,जनपद में गेहूं खरीद व्यवस्था को पारदर्शी, व्यवस्थित और किसान हितैषी बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने गुरुवार को राजकीय गेहूं खरीद केंद्र, सातनपुर मंडी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खरीद प्रक्रिया, अभिलेखों की स्थिति, गुणवत्ता मानकों और किसानों को मिल रही सुविधाओं की गहन समीक्षा की।डीएम ने टोकन रजिस्टर, क्रय पंजिका और बोरा रजिस्टर सहित विभिन्न अभिलेखों का बारीकी से परीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी अभिलेखों में पारदर्शिता बनाए रखते हुए प्रविष्टियां पूरी और अद्यतन रखी जाएं।निरीक्षण के दौरान डिप्टी आरएमओ ने जानकारी दी कि केंद्र पर अब तक 40 किसानों से 2828 कुंतल गेहूं की खरीद की जा चुकी है, जिसमें से 38 किसानों के खातों में भुगतान भेजा जा चुका है।जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि क्रय पंजिका में प्रत्येक किसान का मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से दर्ज किया जाए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल संपर्क किया जा सके। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए और सभी व्यवस्थाएं पूरी पारदर्शिता के साथ संचालित हों।डीएम ने स्वयं गेहूं के नमूनों की नमी की जांच कराई और इलेक्ट्रॉनिक कांटे की शुद्धता भी परखी। उन्होंने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि गेहूं खरीद में गुणवत्ता मानकों से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।read more:https://pahaltoday.com/cdo-reviewed-census-mnrega-housing-schemes/अंत में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि खरीद कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संचालित किया जाए तथा किसानों को समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित कराया जाए, जिससे उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो।