दोपहर को विद्युत आपूर्ति बंद होने से लोगों को ही परेशानी 

Share
पिलखुआ  मंडी क्षेत्र में  बिजली के तार बदलने का कार्य चल रहा है, लेकिन भीषण गर्मी के कारण स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दोपहर के समय काम होने से बिजली आपूर्ति बाधित  है, जिससे घरों और दुकानों में लोगों को गर्मी झेलनी पड़ रही है। क्षेत्रवासी जतिन ने   मांग की है कि तार बदलने का कार्य सुबह के समय किया जाए, ताकि तापमान कम रहने पर लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने बताया कि दोपहर में बिजली कटने से बच्चों, बुजुर्गों और व्यापारियों को विशेष दिक्कत होती है।read more:https://pahaltoday.com/storm-and-rain-wreak-havoc-in-myorpur-uprooting-trees-and-electricity-poles/
 वहीं, संबंधित विभाग के मनीष यादव का कहना है कि कार्य को जल्द पूरा करने की कोशिश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *