बहराइच ( नानपारा )l -30अप्रैल को Council for the Indian School Certificate Examinations (आईसीएसई बोर्ड) ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट घोषित कर दिया। नानपारा क्षेत्र के प्रसिद्ध St. Peter’s Senior College के छात्रों ने इस बार शानदार प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया।
हाईस्कूल में श्रेयांश वर्मा ने 97.6% अंक हासिल कर टॉप किया। इसके अलावा राजवीर सिंह ने 94.5%, देवेश श्रीवास्तव ने 93%, श्लोक कुमार गुप्ता ने 91.75%, स्नेहा श्रीवास्तव ने 91.25%,आकर्ष श्रीवास्तव ने 89.75%, आयुषी खेमका ने 88.75%, प्रेरणा मिश्रा ने 86.75%, जयंशु घोष ने 86.25% तथा अतुल मौर्या और अंशित गुप्ता ने 83% अंक प्राप्त किए।इंटरमीडिएट में भी छात्रों का प्रदर्शन सराहनीय रहा। याचिका रूपानी ने 93% अंक हासिल किए, जबकि शौर्य गुप्ता और आयुष वर्मा ने 91.75%, मोहम्मद ताबिश ने 89.75%, पलक इम्तियाज ने 88.75%, सुधांशु सिंह ने 86.75%, जाह्नवी चौहान ने 86.25% तथा ज़ोया समद और सुमित सिंह ने 83% अंक प्राप्त किए।read more:https://pahaltoday.com/save-birds-fortnight-workshop-concludes/कॉलेज के फादर विपिन कुजूर ने बताया कि छात्रों की इस सफलता के पीछे संस्थान का अनुशासन और शिक्षकों की मेहनत का बड़ा योगदान है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और भविष्य में और बेहतर शिक्षा देने का भरोसा जताया। वहीं शिक्षक हयात ने कहा कि छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों के सहयोग को दिया।
रिजल्ट घोषित होते ही छात्रों और उनके परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। अच्छे प्रदर्शन