बहराइच। कोतवाली नानपारा क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव में प्रशासनिक छापेमारी के दौरान अवैध रूप से डंप किए गए पेट्रोल और डीजल की बड़ी खेप बरामद की गई। कार्रवाई के दौरान करीब 2230 लीटर पेट्रोल और 400 लीटर डीजल जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 2.5 लाख रुपये बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी अजय वर्मा के घर में 15 ड्रमों में सैकड़ों लीटर ईंधन अवैध रूप से भंडारित किया गया था। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में पेट्रोल-डीजल मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।read more:https://pahaltoday.com/heavy-storm-and-rain-destroys-pig-farm-killing-six-animals/
प्रशासन ने मौके से आरोपी अजय वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने ईंधन को खेतों में उपयोग के लिए रखने की बात कही है, हालांकि इतनी बड़ी मात्रा में भंडारण को लेकर प्रशासन मामले की गंभीरता से जांच कर रहा है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध ईंधन कारोबार पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन सख्त नजर आ रहा है।