भदोही तहसील में जनगणना-2027 की तैयारियां चल रही है युद्धस्तर पर 

Share
भदोही। भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण और मकान गणना का कार्य जनपद में 22 मई से 20 जून तक घर-घर जाकर किया जाएगा। निदेशक एवं मुख्य प्रधान जनगणना अधिकारी, जनगणना भवन, लखनऊ के आदेश के क्रम में तहसील भदोही अंतर्गत जनगणना सेल से 5 सेंटर पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित है। इस दौरान तहसीलदार भदोही मिश्री सिंह चौहान ने बताया कि समस्त प्रगणक एवं सुपरवाइजर की नियुक्ति करते हुए उनको प्रशिक्षण प्रदान कर दिया गया है। जनगणना सेल के समस्त कार्यों की निगरानी धमेन्द्र सिंह, जीवेश रावत, शाहरुख, फैज अहमद, रविंद्र प्रताप पाल आदि कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस डिजिटल जनगणना में 7 मई से 21 मई तक नागरिकों को पोर्टल पर स्व-गणना की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। 22 मई से 20 जून  (फील्ड कार्य) घर-घर जाकर मकान सूचीकरण और मकान गणना का कार्य किया जाना है। प्रगणक घर-घर जाकर मकानों की स्थिति, सुविधाओं और परिवार से संबंधित 33 बिंदुओं पर जानकारी एकत्र करेंगे। तहसीलदार ने बताया कि मकान सूचीकरण और गणना, जो पूरी तरह डिजिटल माध्यम से होगी। नागरिकों को स्व-गणना के बाद एकread more:https://pahaltoday.com/two-warrantees-were-arrested-by-madanpur-police-station-and-one-warrantee-was-arrested-by-talbehat-police-station/एसई आईडी प्राप्त होगी, जिसे प्रगणक के आने पर साझा करना होगा। तहसीलदार द्वारा सभी नागरिकों से इस राष्ट्रीय कार्य में सहयोग और सही जानकारी देने की अपील की गई है। वहीं तहसीलदार ने सभी प्रगणकों को निर्देश दिया कि जनगणना के प्रथम चरण यानी मकान सूचीकरण और मकानों की गणना के कार्य को पूरी गंभीरता से लिया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक भवन और घर का सटीक पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए ताकि कोई भी परिवार या व्यक्ति गणना से वंचित न रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *